Earthrace Logo

Select your preferred language:

विश्व की पर्यावरण स्नेहशील मोटर नाव का निर्माण शुरु ।

"हम अक्षय उर्जा के बारे में विश्व का ढॄष्टिकोण बदल देंगे" कहते हैं केप्टन

१४ जून २००५, औकलैंड, न्यूजीलैंड : विश्व की सर्वोत्तम स्नेहशील नाव आपके नज़दीकी बंदरगाह में जल्दी ही आ रही है ।

The EarthRace (दी अर्थरेस), पॄथ्वी की परिक्रमा कर विश्व रिकार्ड स्थापित करने की एक कोशिश । और वो भी ऐसी नाव में जो कि शत प्रतिशत बायोडीज़ल से चलती है, एक अक्षय ऊर्जा जो वनस्पति से निर्मित है ।

The Earthrace powerboat

3d-rendition of the Earthrace powerboat.

"ग्लोब के २४,००० जहाजी मील की परिक्रमा यांत्रिक नाव की चुनौती के शिखर को दर्शाता है ।", पीट बेथ्यून (औकलैंड, न्यूजीलैंड), अर्थरेस के संस्थापक और संचालक का कहना है । " स्थापित विश्व रिकार्ड को तोड़कर जनसाधारण को अक्षय ऊर्जा के बारे में जागृत करना हमारा लक्श्य हैं । हमारी नाव हर तरह से आधुनिक है, ऊर्जा शक्ति से लेकर ढॉंचे तक । हम उस दिन के इंतजार में हैं जब हम ये नाव शुरु कर विश्व को दिखायेंगे की अक्षय ऊर्जा शक्ति और संपादना का दूसरा नाम है ।"

दी अर्थरेस विश्व की सर्वोत्तम एवं सर्वोधिक पर्यावरण प्रिय मोटरनाव होगी । ये नाव पर्यावरण स्नेहशील विज्ञान का प्रदर्शन है, जैसे कि कम उदग्रह यंत्र, प्रदूषण ना करने वाले यंत्र, योग्य शिलाका योजना और सौर्यऊर्जा यंत्र ।

The Earthrace powerboat

Inside the hull of the Earthrace powerboat under construction.

नाव का निर्माणकार्य प्रगति में है और www.earthrace.net पर नाव में लगे कैमरे से देखा जा सकता है । नाव का निर्माण आधुनिक कार्बन/केव्लर मिश्रण से किया जा रहा हे और अब तक की निर्मित ८० फ़ीट की सबसे हल्की नावों में से एक होगी ।

जनसाधारण को अक्षय ऊर्जा और इस रेस से अभिज्ञात कराने के लिए अर्थरेस ६० शहरों में १८ महीने की प्रोत्साहना यात्रा का आयोजन करेगी । यात्रा के दौरान लहरों को तेज गति से चीरते हुए ये सुपरनाव भूमध्य रेखा की परिक्रमा कर विश्व रिकार्ड स्थापित करने की कोशिश करेगी ।

वर्तमान ७५ दिन का रिकार्ड इंगलैंड की नाव "Cable and Wireless " द्वारा १९९८ में बनाया गया था । अर्थरेस इस रेस को ६५ दिन में पूरा करने का लक्श्य रखती है । इतिहास में पहली बार एक "UIM मोटरबोट" अक्षय ऊर्जा का प्रयोग कर विश्व रिकार्ड स्थापित करने के प्रयास में है ।

अधिक जानकारी के लिए www.earthrace.net देखें । छवियॉं और प्रेस प्रकाशित संग्रह मीडिया विभाग में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है । मुख्य संपर्क: पीट बेथ्यून, संस्थापक और संचालक: इमेल pete@earthrace.net , दूरभाष: +६४ २१ ४१५ ३४२